बदायूं रेप-हत्‍या मामला: दो आरोपी सिपाही बर्खास्त, एक और अभियुक्त गिरफ्तार

बदायूं रेप-हत्‍या मामला: दो आरोपी सिपाही बर्खास्त, एक और अभियुक्त गिरफ्तार

बदायूं रेप-हत्‍या मामला: दो आरोपी सिपाही बर्खास्त, एक और अभियुक्त गिरफ्तारबदायूं : उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के उसहैत क्षेत्र में बुधवार को दो दलित किशोरियों के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद उनकी हत्या किए जाने के मामले में आरोपी दो सिपाहियों को शुक्रवार को बर्खास्‍त कर दिया गया। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मामले के एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही अब तक इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सक्सेना ने यहां बताया कि बलात्कार के बाद हत्या के मामले में साजिश रचने के अभियुक्त बनाए गए कटरा सादतगंज पुलिस चौकी में तैनात सिपाहियों सर्वेश यादव और छत्रपाल यादव को बर्खास्‍त कर दिया गया है। पूर्व में दोनों को निलम्बित किया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक अन्य अभियुक्त अवधेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में दो अन्य आरोपी पप्पू तथा कांस्टेबल सर्वेश यादव पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हालांकि मामले के चार अभियुक्त अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

गौरतलब है कि उसहैत थाना क्षेत्र के कटरा सादतगंज गांव में दलित जाति की 14 तथा 15 साल की लड़कियां गत मंगलवार की रात शौच करने के लिये गांव के बाहर गई थीं। दोनों चचेरी बहनों के घर ना लौटने पर परिजन ने रात भर उनकी तलाश की। अगली सुबह गांव के बाहर एक बाग से दोनो बहनों के शव पेड़ से लटकते पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दोनों किशोरियों के साथ बलात्कार होने तथा फांसी पर लटकाने से मौत की पुष्टि हुई थी।

इस घटना के बाद संबंधित कटरा पुलिस चौकी के प्रभारी राम विलास यादव, सिपाही सर्वेश यादव और छत्रपाल यादव को निलंबित कर दिया गया था। सर्वेश और छत्रपाल के खिलाफ वारदात की साजिश रचने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज किया गया। इसके अलावा तीन सगे भाइयों पप्पू यादव, अवधेश यादव और उर्वेश यादव समेत पांच अन्य पर बलात्कार तथा हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 30, 2014, 14:25

comments powered by Disqus