सोनिया आज से रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर

सोनिया आज से रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर

सोनिया आज से रायबरेली के दो दिवसीय दौरे परलखनऊ : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर वहां पहुंच रही हैं।

यह जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी ने दी है। त्रिपाठी ने बताया है कि दौरे के पहले दिन सोनिया शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे तक रायबरेली के भूयेमउ गेस्ट हाउस में अपने संसदीय क्षेत्र के पूर्व विधायकों, प्रदेश कांग्रेस के सदस्यों, जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी तथा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

उन्होंने बताया दूसरे दिन सुबह नौ बजे से 11 बजे तक वे भुयेमउ गेस्ट हाउस में ही आम जनता से मुलाकात करेंगी और 11.30 बजे अपने क्षेत्र के दौरे पर निकल जाएंगी। (एजेंसी)

First Published: Sunday, February 23, 2014, 20:46

comments powered by Disqus