Last Updated: Friday, January 10, 2014, 18:55
श्रीनगर: कश्मीर को देश के अन्य हिस्से से जोड़ने वाला 294 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग दो दिनों तक बंद रहने के बाद आज खोल दिया गया वहीं तीसरे दिन भी क्षेत्र में हिमपात हुआ।
जम्मू राजमार्ग को आज यातायात के लिए खोल दिया गया। वाहन जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग स्थिति पर नजर रख रहा है क्योंकि जवाहर सुरंग के पास रूक रूक कर हिमपात हो रहा है। अधिकारी ने कहा कि चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के लिए कहा गया है।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार शहर में कल शाम से 0.5 मिमी हिमपात हुआ है। लेह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां पारा शून्य से 17.2 डिग्री नीचे तक चला गया। गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्काई रिसार्ट में कल रात तापमान शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया। (एजेंसी)
First Published: Friday, January 10, 2014, 18:55