श्रीनगर में पहली बार तापमान शून्य से नीचे पहुंचा

श्रीनगर में पहली बार तापमान शून्य से नीचे पहुंचा

श्रीनगर : कश्मीर में शीत लहर शुरू हो गयी है । श्रीनगर में इस मौसम में पहली बार रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में पहली बार श्रीनगर में रात का तापमान जमाव बिंदू से नीचे दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि पारा पहली बार शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा।

कश्मीर घाटी में दक्षिणी कश्मीर में स्थित पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान कल रात के तापमान (शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे) से दो डिग्री सेल्सियस नीचे यानी शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि स्कीईंग के लिए मशहूर गुलमर्ग में कल की तरह ही तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

घाटी के अन्य हिस्सों में तापमान जमाव बिंदू से नीचे बना रहा। कोकेरनाग में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और काजीगुंड में शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। करगिल राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, यहां पारा शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा।

लेह में तापमान शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कल रात यहां तापमान शून्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में पूरे कश्मीर संभाग में मुख्यत: शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, November 12, 2013, 16:19

comments powered by Disqus