मणिपुर में हड़ताल के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त । Strike disrupts normal life in Manipur

मणिपुर में हड़ताल के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त

इम्फाल : मणिपुर में छह उग्रवादी संगठनों के सोमवार मध्यरात्रि से 18 घंटे की आम हड़ताल का आह्वान करने के कारण राज्य में आज सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि बाजार, बैंक, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे तथा यातायात सेवाएं बाधित रहीं। राज्य में अर्धसैन्य बलों और पुलिस को तैनात किया गया है।

सार्वजनिक यातायात सेवाओं के रद्द हो जाने के कारण सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति लगभग नहीं के बराबर रही। छह उग्रवादी संगठनों यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट, रेवोल्यूशनरी पीपल्स फ्रंट, कांगलेइ यावोल कान लुप, पीपल्स रेवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेइपक (प्रेपक) कांगलेइपक कम्युनिस्ट पार्टी और प्रेपक प्रोग्रेसिव ने मणिपुर के देश में विलय करने के खिलाफ आम हड़ताल करने का आह्वान किया है। मणिपुर का 15 अक्तूबर 1949 को देश में विलय किया गया था।

जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हड़ताल का असर चंदेल लिजे के सीमावर्ती मोरेह शहर समेत सभी जिलों पर पड़ा है। मोरेह के जरिए ही म्यामां से व्यापार किया जाता है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, October 15, 2013, 11:30

comments powered by Disqus