तेजपाल मामला : 3 गवाहों ने बयान दर्ज कराए

तेजपाल मामला : 3 गवाहों ने बयान दर्ज कराए

पणजी: तहलका के प्रधान संपादक तरुण तेजपाल से संबंधित यौन उत्पीड़न मामले में शुक्रवार को तीन गवाहों ने अपने बयान गोवा की एक अदालत में न्यायिक दंडाधिकारी के सामने दर्ज कराए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। गोवा के एक पांच सितारा होटल के लिफ्ट में तेजपाल द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार होने के बाद पीड़ित महिला पत्रकार ने सबसे पहले घटना की जानकारी अपने सहकर्मियों इशान तनखा, जी. विष्णु और सौगत दासगुप्ता को दी थी, जिन्होंने इसके बाद इस्तीफा दे दिया था।

पुलिस इस सप्ताहांत पत्रिका की पूर्व प्रधान संपादक शोमा चौधरी का बयान दर्ज करने की उम्मीद कर रही है। तेजपाल पर उनकी महिला सहकर्मी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। (एजेंसी)

First Published: Friday, December 6, 2013, 15:56

comments powered by Disqus