रांची में तीन युवकों की गोली मारकर हत्या

रांची में तीन युवकों की गोली मारकर हत्या

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो इलाके में आज अज्ञात बदमाशों ने 17 से 18 वर्ष की उम्र के तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि रांची के बेड़ो इलाके में आज अज्ञात बंदूकधारियों ने 17 से 18 वर्ष के बीच की उम्र के तीन युवकों की गोली मार कर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गयी है और जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Saturday, April 19, 2014, 15:12

comments powered by Disqus