चक्रवात ‘लहर’ से निबटने के लिए आंध्र में तैयारियां

चक्रवात ‘लहर’ से निबटने के लिए आंध्र में तैयारियां

हैदराबाद : चक्रवात ‘लहर’ से निबटने के लिए आंध्र प्रदेश ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसके तहत राज्य के तटीय जिलों से तकरीबन ढाई लाख लोगों को ज्यादा सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की योजना बनाई है। चक्रवात ‘लहर’ से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। इससे विद्युत की आपूर्ति और संचार लाइन के साथ साथ रेल एवं सड़क यातायात भी बाधित हो सकता है।

मौसम विभाग ने मछली पकड़ना पूरी तरह रोक देने की हिदायत जारी की है और समुद्र में मौजूद मछुआरों से कहा है कि वे तट पर लौट जाएं। अधिकारियों ने कहा कि समुद्र में मौजूद 58 नौकाएं आज शाम तक तट पर लौट जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने चार हेलीकॉप्टर मंगवाएं हैं। उसने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के अतिरिक्त दलों का भी आग्रह किया है।

उन्होंने बताया कि तटीय आंध्र के एलुरू, काकीनाडा, राजामुंदरी और विशाखापत्नम के चार अहम स्थानों पर तैनाती के लिए सेना की चार टुकडियां मंगाई गयी हैं। हर कालम में 100 लोग होते हैं। उन्होंने बताया कि सेना के दल के पास किसी पीड़ित के इलाज सहित विभिन्न कार्यों के लिए उपकरण होंगे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, November 27, 2013, 19:17

comments powered by Disqus