टोल नाका तोड़फोड़: `राज ठाकरे ने हर्जाना नहीं दिया तो संपत्ति जब्त की जा सकती है`

टोल नाका तोड़फोड़: `राज ठाकरे ने हर्जाना नहीं दिया तो संपत्ति जब्त की जा सकती है`

टोल नाका तोड़फोड़: `राज ठाकरे ने हर्जाना नहीं दिया तो संपत्ति जब्त की जा सकती है`ज़ी मीडिया ब्यूरो

मुंबई: मुंबई टोल प्लाजा तोडफोड़ मामले पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री आर आर पाटिल ने बयान में कहा है कि राज ठाकरे से जुर्माना वसूला जाएगा, अगर राज ठाकरे ने हर्जाना नहीं दिया तो संपत्ति जब्त की जा सकती है।

गौर हो कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे के आह्वान पर कुछ दिनों पहले राज्य में टोल प्लाजा के खिलाफ पार्टी का `रास्ता रोको` आंदोलन किया गया था। इसकी वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लग गए थे।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी ले लिया गया था लेकिन बाद में कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। मनसे ने राज्य भर में कई टोल प्लाजा में तोड़ फोड़ की थी और उन्हें जलाया था लेकिन इस बार पार्टी के कार्यकर्ता अपनी पूर्व रणनीति के बिल्कुल विपरीत सड़कों पर उतरे और हिंसा से परहेज किया। समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी ने आरोप लगाया था कि रोड टोल के खिलाफ मनसे के आंदोलन की योजना राज ठाकरे और राज्य सरकार ने मिलकर रची थी। राज ठाकरे के इस कदम की सियासी पार्टियों ने आलोचना की थी।

First Published: Monday, February 17, 2014, 16:46

comments powered by Disqus