Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 10:58
विशाखापट्नम : आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 23 साल की एक आदिवासी महिला के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार कंचरपालेम थाना क्षेत्र में बीती रात इस घटना को अंजाम दिया गया। महिला और उसका पति जीविका के लिए शहर में आए थे।
पीड़िता और उसका पति एक निर्माण स्थल पर मजदूरी करते हैं। वे रेलवे के निकट एक पुरानी इमारत में रहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 2, 2013, 10:58