दाभोलकर हत्याकांड में पुलिस ने की दो गिरफ्तारी

दाभोलकर हत्याकांड में पुलिस ने की दो गिरफ्तारी

पुणे : सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की सनसनीखेज हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस सालुंके ने बताया कि मनीष नागौरी और विकास खंडेलवाल को गिरफ्तार किया गया। वे कथित तौर पर आग्नेयास्त्रों की अवैध बिक्री में शामिल थे।

दो आरोपी पहले ही अन्य मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किये जा चुके हैं और ठाणे जेल में बंद हैं। पुणे पुलिस शहर की अदालत में आरोपियों को पेश करने के लिए उनका स्थानांतरण रिमांड मांगेगी।

पुलिस ने इसकी पुष्टि करने के अतिरिक्त और विवरण देने से इंकार कर दिया। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 20, 2014, 23:22

comments powered by Disqus