Last Updated: Wednesday, October 23, 2013, 13:44

मुजफ्फरनगर : शामली जिले के कुदाना गांव में 12वीं कक्षा की एक छात्रा का कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि लड़की कल जब अपने घर लौट रही थी तो उसका अपहरण करके उसे गन्ने के एक खेत में ले जाया गया जहां आरोपी सुमित कुमार ने बंदूक का भय दिखाकर उसका बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि एक अन्य मामले में शामली जिले के झिनझाना पुलिस थाना क्षेत्र के बिन्ना गांव में कल दो लोगों ने एक महिला का सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों शाहिद और इरफान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने बताया कि शामली जिले की ही एक अन्य घटना में कल अहमदनगर गांव में एक लड़की का शव पंखे से लटका पाया गया।
पुलिस ने आशंका जताई कि लड़की का बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या की गई। मामले की जांच जारी है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, October 23, 2013, 13:44