मिस्त्री ने किया उत्तर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का गठन

मिस्त्री ने किया उत्तर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का गठन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने आज प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का गठन कर दिया। इस समिति में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी के प्रान्तीय अध्यक्ष निर्मल खत्री समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

खत्री ने यहां बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अनुमोदन के बाद मिस्त्री ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का गठन कर दिया। इस समिति में राहुल गांधी, केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा, सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, आर.पी.एन. सिंह, प्रदीप जैन आदित्य, जितिन प्रसाद, मधुसूदन मिस्त्री, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पी. एल. पुनिया, सांसद राज बब्बर और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर मुख्य रूप से शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि समिति में शिवबालक पासी, जगदम्बिका पाल, बेगम नूर बानो, रीता बहुगुणा जोशी, प्रमोद तिवारी, अनुसूइया शर्मा, कमला साहनी, नसीब पठान, मीरा सिंह, प्रहलाद द्विवेदी, अंकित परिहार तथा कनिष्क पाण्डेय को भी शामिल किया गया है।

खत्री ने बताया कि नवगठित प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक आगामी 22 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी। अगले दिन प्रदेश के सभी युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई के लोकसभा अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्षों तथा अन्य प्रमुख नेताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 18, 2014, 19:24

comments powered by Disqus