बदायूं रेप और हत्या मामला: पीड़िता की मां को आरोपी के पिता ने पीटा

बदायूं रेप और हत्या मामला: पीड़िता की मां को आरोपी के पिता ने पीटा

बदायूं रेप और हत्या मामला: पीड़िता की मां को आरोपी के पिता ने पीटाज़ी मीडिया ब्यूरो

इटावा: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो बहनों को सामूहिक बलात्कार के बाद फांसी मामले में नया खुलासा हुआ है। दरअसल जब पीड़ित बहनों की मां पुलिस में शिकायत दर्ज कराने गई तो आरोपी युवक के पिता ने उसके साथ मारपीट की। दरअसल आरोपी का पिता नहीं चाहता था कि वह इस सिलसिले में शिकायत दर्ज कराए। यह घटना 26 मई को सिविल लाइंस एरिया में हुई थी।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हुए दो दलित बहनों के कथित सामूहिक बलात्कार और उनकी हत्या के मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। दोनों किशोरियों के शव एक पेड़ से लटके पाए गए थे। दोनों दलित किशोरियों के शवों के पोस्टमार्टम में उनके साथ बलात्कार की बात सामने आयी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों किशोरियों के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है और उनकी मौत फांसी पर लटकाने से हुई है। सक्सेना ने बताया कि इस घटना के बाद संबंधित कटरा पुलिस चौकी के प्रभारी राम विलास यादव, सिपाही सर्वेश यादव और छत्रपाल यादव को निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन सगे भाइयों पप्पू यादव, अवधेश यादव और उर्वेश यादव तथा दो अज्ञात एवं दोनों सिपाहियों सर्वेश तथा छत्रपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि उसहैत थाना क्षेत्र के कटरा गांव में दलित जाति की 14 तथा 15 साल की लड़कियां शौच करने के लिये गांव के बाहर गयी थीं। दोनों चचेरी बहनों के घर ना लौटने पर परिजन ने रात भर उनकी तलाश की। लेकिन एक बाग में आम पेड़ की एक ही डाली पर फांसी से दोनों लड़कियों के शव लटकते मिले। लड़कियों का शव मिलने के बाद गांव वालों ने दोनों की हत्या से पहले उनके साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने और उसमें कटरा चौकी के सिपाहियों की मिली भगत होने के आरोप में धरना प्रदर्शन किया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Friday, May 30, 2014, 10:26

comments powered by Disqus