Last Updated: Friday, December 13, 2013, 16:02
जयपुर : राजस्थान की दूसरी बार कमान संभालने वाली वसुंधरा राजे के आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही दो अदभूत संयोग जुड गए है।
राजे के साथ तेरह और महिला राज्यपाल द्वारा शपथ लेने का संयोग जुड गया है। वसुंधरा राजे प्रदेश की तेरहवीं मुख्यमंत्री है ,13 दिसम्बर ,वर्ष 2013 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की हैं।
राजे को 8 दिसम्बर 2003 में राजस्थान की तत्कालीन राज्यपाल प्रतिभा पाटिल ने वसुंधरा राजे को पहली बार और राज्यपाल मार्ग्रेट आल्वा ने आज दूसरी बार वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है।
राजे के अलावा अब तक हीरा लाल शास्त्री ,सी.एस.वैकटचारी ,जयनारायण व्यास ,टीका राम पालीवाल ,जयनारायण व्यास ,मोहन लाल सुखाडिया ,बरकततुल्लाह खान ,हरिदेव जोशी ,भैरों सिहं शेखावत ,जगन्नाथ पहाडिया ,शिवचरण माथुर ,हीरालाल देवपुरा ,अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे है।
हीरालाल शास्त्री राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री थे एवं मोहन लाल सुखाडिया करीब 17 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे है। भैरोंसिहं शेखावत तीन बार ,जयनारायण व्यास ,हरिदेव जोशी ,अशोक गहलोत दो दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं।वसुंधरा राजे भी आज दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने की सूची में शामिल हो गई है।
राजस्थान में चार बार (13 मार्च 1967 से 26 अप्रैल 1967, 29 अप्रैल 1977 से 22 जून 1977,16 फरवरी 1980 से 8 जून 1980 और 15 दिसम्बर 1992 से 4 दिसम्बर 1993 ) तक राष्ट्रपति शासन रहा। (एजेंसी)
First Published: Friday, December 13, 2013, 16:02