Last Updated: Tuesday, January 28, 2014, 10:21
ज़ी मीडिया ब्यूरो कोच्चि : सोशल मीडिया पर टिप्पणी और संदेशों को लेकर हाल के दिनों में कई अप्रिय घटना सामने आई हैं। अब ताजा वाकया फेसबुक पर मिले एक अश्लील संदेश से जुड़ा है। इस संदेश को देखने के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिए।
कोच्चि के पास चेरनल्लोकर में 27 वर्षीय विवाहित महिला फेसबुक पर अश्लील संदेश डाले जाने के बाद यह अपमान नहीं सह पाई और उसने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि यह घटना नगर में सोमवार रात हुई। महिला ने इससे पहले उस आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी जिसने उसे बदनाम करते हुए फेसबुक पर संदेश डाले थे और ऐसे ही संदेश उसके मोबाइल फोन पर भेजे थे।
परिवार के सूत्रों ने आरोप लगाया कि यद्यपि उसने पुलिस से सम्पर्क किया था लेकिन कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। महिला ने तब केरल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने तब पुलिस को निर्देश दिया था कि वह जांच करके एक रिपोर्ट दे। पुलिस ने कहा कि 30 वर्षीय आरोपी महिला का रिश्तेदार था और उसे महिला को बदनाम करने से बाज आने की चेतावनी दी गई थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
First Published: Tuesday, January 28, 2014, 10:21