Last Updated: Saturday, November 23, 2013, 15:05
फरीदाबाद : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में एक महिला के साथ उसके पति के दो दोस्तों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एक महिला ने पुलिस में शिकायत दी कि उसके दो लड़के है। दो महीने से पति नीमका जेल में बंद है। दो दिन पूर्व वह अपने पति से जेल में मिलने के बाद वह वापिस आ रही थी तो उसे उसके पति के दोस्त गुरदीप सिंह और जागिर सिंह मिल गए।
उन्होंने झांसा देकर उसे अपने साथ तिलपत के जंगलों में ले गए। वहां उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 23, 2013, 15:05