लाहौर में बलात्कार के बाद 15 साल की नौकरानी की हत्या

लाहौर में बलात्कार के बाद 15 साल की नौकरानी की हत्या

लाहौर में बलात्कार के बाद 15 साल की नौकरानी की हत्या  लाहौर : पाकिस्तान की सबसे घनी आबादी वाले पंजाब प्रांत में 15 साल की एक लड़की से उसके नियोक्ताओं ने कथित रूप से बलात्कार किया और उसे मार डाला। पुलिस ने लाहौर के फैजल टाउन इलाके के व्यापारी शेख शौकत और उसके तीन बेटों को गिरफ्तार किया है। लड़की की मां शमीम बीबी ने उनके खिलाफ शिकायत की थी।

अधिकारियों ने कहा कि वे इस संभावना से इनकार नहीं कर रहे कि हत्या से पहले लड़की का बलात्कार किया गया।

पुलिस अधीक्षक तारिक अजीज ने बताया कि कल शौकत के घर से फोन आने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और छत को जाने वाली सीढ़ी पर लड़का का शव मिला।

अजीज ने कहा, ‘‘शव पर महज कपड़े का एक टुकड़ा था और उसके गले पर गला घोंटे जाने का निशान था। ’’ बीबी ने कहा कि उसकी बेटी चार महीने पहले शौकत के घर पर काम पर लगी थी। उसे संदेह है कि शौकत के बेटों ने बलात्कार करने के बाद उसे मार डाला।

अजीज ने कहा कि अंत्यपरीक्षण से मौत की सटीक वजह का पता चलेगा। पिछले सप्ताह 10 साल की एक नौकरानी को महज 100 रुपए चुराने पर उसके नियोक्ताओं ने पीट-पीट कर मार डाला था। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 6, 2014, 18:27

comments powered by Disqus