Last Updated: Thursday, March 20, 2014, 10:48
ज़ी मीडिया ब्यूरोवॉरसेस्टरशरः दुनिया में एक से बढ़कर एक घटनाएं और किस्से सुनने को मिलते रहते हैं। सुनकर कभी हैरत होती है, तो कभी अचंभा और कभी शर्मसार होना पड़ता है। ऐसा ही वाकिया इंग्लैंड में हुआ। खबर है कि इंग्लैंड के वॉरसेस्टरशायर में रहने वाली 21 साल की लॉरेन मॉरिस नाम की एक महिला को स्कूल में पढ़ने वाले 8 साल के नाबालिग लड़के के साथ 50 से ज्यादा बार सेक्स करने के जुर्म में दोषी पाते हुए दो साल की सजा सुनाई गई है।
लॉरेन मॉरिस ने 16 साल की उम्र में लड़के के साथ पहली बार सेक्स किया था, इसके बाद वह लगातार उस लड़के के साथ सेक्स करती रहीं। लॉरेन ने उस लड़के के साथ सेक्स करना तब बंद किया, जब वह 10 साल हो गया। अब लड़के की उम्र 14 साल है।
इसका खुलासा तब हुआ जब लड़के ने स्कूल में अपने दोस्तों को बताया। धीरे-धीरे यह बात स्कूल प्रशासन तक पहुंची। स्कूल प्रशासन ने यह जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले की जांच पिछले साल मार्च से शुरू कर दी थी। इसके बाद मामला इंग्लैंड की वॉरसेस्टर क्राउन कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने लॉरेन को पिछले महीने ही दोषी पाया था। उसकी सजा पर मंगलवार को फैसला सुनाया गया। वॉरसेस्टर क्राउन कोर्ट ने 16 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ सेक्स करने के आरोप में लॉरेन को दो साल की सजा सुनाई।
जज ने लॉरेन को सजा सुनाते हुए कहा, कोर्ट लॉरेन के साथ इसलिए थोड़ी नरमी बरत रही है क्योंकि उसे खुद इसका एहसास हो गया कि वह गलत कर रही है। सजा सुनाए जाने से पहले लॉरेन को कोर्ट के बाहर सिगरेट पीते और मुस्कुराते हुए भी देखा गया।
First Published: Wednesday, March 19, 2014, 21:46