Last Updated: Tuesday, January 21, 2014, 10:47
कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना ने श्रीलंका की समुद्री सीमा में कथित रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में 25 भारतीय मछुआरों को मंगलवार को गिरफ्तार किया।
नौसेना के प्रवक्ता कोसाला वर्नाकुलसूर्या ने बताया कि 25 भारतीय मछुआरों को तड़के जाफना के डेल्फ्ट द्वीप में गिरफ्तार किया गया। उनकी छह नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है। मछुआरों को पुलिस के हवाले किया जाएगा।
इन मछुआरों को ऐसे समय में गिरफ्तार किया गया है जब मछुआरों संबंधी मुद्दे पर भारत के कृषि मंत्री शरद पवार और श्रीलंका के मत्स्य एवं जल संसाधन मंत्री रजिता सेनारत्ने के बीच पिछले सप्ताह बातचीत हुई थी। दोनों देशों ने वार्ता के बाद गिरफ्तार किए गए सभी मछुआरों को रिहा करने और उनकी नौकाओं को लौटाने का निर्णय लिया था। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 21, 2014, 10:47