टोक्यो में भीषण तूफान, 13 मरे और 50 लापता

टोक्यो में भीषण तूफान, 13 मरे और 50 लापता

टोक्यो : जापानी द्वीप पर आए भीषण तूफान के कारण भूस्खलन शुरू हो गए और कम से कम 13 लोग मारे गए। इसके बाद यह तूफान देश के पूर्वी तट की ओर बढ़ा, जिसकी वजह से सैंकड़ों उड़ानें रद्द हो गईं और तोक्यो में सुबह के व्यस्ततम घंटों के दौरान सार्वजनिक यातायात शिथिल पड़ गया।

पुलिस और शहर के अधिकारियों ने कहा कि बचावकर्मियों ने टोक्यो से 120 किलोमीटर दक्षिण की ओर स्थित इझू ओशिमा द्वीप पर 13 शव बरामद किए। इनमें से अधिकतर शव खिसक चुकी मिट्टी में दब गए थे। दर्जनों मकान नष्ट हो गए थे और 50 से भी ज्यादा लोग लापता हैं।

शहर के अधिकारी हिनानी उमात्सू ने कहा, हमें इस बात का अंदाजा नहीं है इस नुकसान का कितना बुरा प्रभाव हो सकता है। विफा नामक तूफान में हवाएं 180 किलोमीटर प्रति घंटा की दर से चल रही थीं और वे प्रशांत के अपतटीय क्षेत्र में बनी रहीं। तोक्यो इलाके के दर्जनों स्कूल बंद रहे। उत्तरी जापान में दिन भर में और ज्यादा भारी बारिश व हवा की भविष्यवाणी की गई थी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, October 16, 2013, 15:56

comments powered by Disqus