Last Updated: Friday, April 11, 2014, 14:11
संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (यूएनओडीसी) के एक अध्ययन में पाया गया है कि 2012 में लाखों लोगों की जानबूझ हत्याएं हुईं जिनमें हत्या की दर अमेरिका और अफ्रीका में सबसे ज्यादा और यूरोप, एशिया और ओसियानिया में सबसे कम थी।
संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफेन दुजेरिक ने गुरुवार को एक दैनिक समाचार वार्ता में बताया, `हर 10 हत्याओं में आठ पुरुष शिकार बने हैं जबकि अधिकतर महिलाओं की हत्याएं घरेलू हिंसा में हुई।` उन्होंने बताया, `रिपोर्ट संकेत करती है कि 95 फीसदी हत्यारे पुरुष थे और मारे गए लोगों में आधे से ज्यादा लोग 30 साल की उम्र के थे।`
लंदन में गुरुवार को एजेंसी द्वारा हत्या पर वैश्विक अध्ययन की शुरुआत के मौके पर यूएओडीसी के नीति विश्लेषण और सार्वजनिक मामलों के निदेशक जीन-लुक लिमेहीउ ने कहा, `यह समझने की तत्काल आवश्यकता है कि यह अपराध कैसे दुनियाभर के देशों में बढ़ रहा है।` अध्ययन में दर्शाया गया कि कुल हत्याओं में 15 फीसदी हत्याएं घरेलू हिंसा के कारण हुईं और इनमें से दो तिहाई से अधिक हत्याएं महिलाओं की हुई थी।
लिमेहीउ ने कहा, `घर महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक स्थान हो सकता है। यह खासतौर से दुखदायी होता है कि जिन्हें प्रियजन की सुरक्षा करनी चाहिए वही उनकी हत्या के जिम्मेदार होते हैं।` अध्ययन में कहा गया कि कुल हत्याओं आठ फीसदी हत्याए 15 साल तक के बच्चों की हुई थी। (एजेंसी)
First Published: Friday, April 11, 2014, 14:11