Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 15:58

लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड अभिनेत्री ऐनी हैथवे ने अपहृत नाइजीरियाई छात्राओं को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने की मांग को लेकर निकाले गए विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया। एक वेबसाइट के मुताबिक, ऑस्कर विजेता एनी और उनके पति एडम स्कलमैन ने यहां गुरुवार को `ब्रिंग बैक अवर गर्ल्स` जुलूस में भाग लिया।
चरमपंथी संगठन बोको हराम ने उत्तरी नाइजीरिया के चिबोक शहर से 14 अप्रैल को 200 से अधिक स्कूली छात्राओं को अगवा कर लिया था। चरमपंथी उन्हें पश्चिमी शिक्षा से दूर रखना चाहते हैं। लड़कियां अब भी उनके कब्जे में हैं। चरमपंथियों ने उन्हें बेच डालने की धमकी दी है।
ऐनी ने इन लड़कियों को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए आयोजित विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया। वृत्तचित्र फिल्म निर्माता रामा मोडले ने कहा, एनी ने प्रदर्शन में आकर हमें हैरान कर दिया। उनकी आवाज हर किसी से बुलंद थी।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, May 10, 2014, 15:58