पूर्व इजरायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन को दफन किया गया

पूर्व इजरायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन को दफन किया गया

पूर्व इजरायली प्रधानमंत्री एरियल शैरोन को दफन किया गया यरूशलम : इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री एरियल शैरोन को सोमवार को दफन कर दिया गया। इजरायली उन्हें नायक तो फलस्तीनी एक युद्ध अपराधी मानते हैं।

राजकीय सम्मान के साथ हुए शैरोन के अंतिम संस्कार के मौके पर तीन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित हुए। इसकी शुरूआत इजरायली संसद नेसेट से हुई और नेगेव में उन्हें दफन किए जाने के साथ आखिरी विदाई संपन्न हुई।

बीते शनिवार को 85 साल के शैरोन का निधन हुआ था। वह 2006 से गंभीर स्ट्रोक के बाद से कोमा में थे। उन्हें उनकी पत्नी लिली की कब्र के निकट दफन किया जाएगा।

शैरोन के पार्थिव शरीर वाले ताबूत को सेना के छह जनरल ने कंधा दिया।

उनकी अंतिम विदाई के मौके पर हजारों लोग उमड़े। उनकी अंतिम यात्रा की शुरुआत इजरायली संसद नेसेट से होगी। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में इजरायली राष्ट्रपति शिमोन पेरेज, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो बिडेन, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और कुछ दूसरे विशिष्ट लोग शामिल हुए। शैरोन के बेटों ओमरी और गिलाद ने लोगों का आह्वान किया था कि वे उनके पिता के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न होने दें। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 13, 2014, 23:22

comments powered by Disqus