पाकिस्तान में सूफी कवि की मजार पर आगजनी

पाकिस्तान में सूफी कवि की मजार पर आगजनी

कराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सूफी कवि मस्त तवक्कली की मजार पर अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।

कोहलू जिले के अधिकारियों ने बताया कि आग से मजार आशिंक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। मजार पर हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं।

कोहलू के उपायुक्त एजाज हैदर ने कहा कि शनिवार को कुछ अज्ञात लोग मजार पर घुस आए और वहां आग लगा दी।

हैदर ने कहा, ‘इलाके के लोग तुरंत वहां जुट गए और आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक मजार का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका था।’ उन्होंने कहा कि इस मामले में पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 10, 2014, 17:03

comments powered by Disqus