‘बलूचिस्तान की अशांति में भारत का हाथ होने की भूमिका नहीं’

‘बलूचिस्तान की अशांति में भारत का हाथ होने की भूमिका नहीं’

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि इस अशांत क्षेत्र में भारत की कथित संलिप्तता के बारे में उनके पास कोई सबूत नहीं है।

अब्दुल मलिक बलूच ने कहा कि प्रांत में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है और इसलिए सीमांत कोर द्वारा स्थापित 50 फीसदी चौकियां हटा दी गई हैं।

द नेशन अखबार की खबर के मुताबिक हिंसाग्रस्त बलूचिस्तान में भारत की कथित संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रांत की कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने में भारत का हाथ होने का कोई सबूत नहीं है।

पाकिस्तान के विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी ने हाल ही में दावा किया था कि बलूचिस्तान में भारत की संलिप्तता के बारे में उनकी सरकार के पास सबूत हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, October 20, 2013, 19:27

comments powered by Disqus