क्रिसमस के दिन इराक में बम ब्लास्ट, 37 लोगों की मौत

क्रिसमस के दिन इराक में बम ब्लास्ट, 37 लोगों की मौत

बगदाद : इराक की राजधानी बगदाद में क्रिसमस के दिन आज दो स्थानों पर इसाई समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर किए गए विस्फोटों में कम से कम 37 लोग मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि दोरा इलाके में क्रिसमस मास के दौरान एक गिरजाघर के निकट कार बम विस्फोट हुआ। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई और 38 से अधिक घायल हो गए।

इससे कुछ देर पहले ईसाई इलाके वाली एक बाजार में धमाका हुआ जिसमें 11 लोग मारे गए और 21 घायल हो गए। फिलहाल किसी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। इराक में ईसाई समुदाय के लोगों की आबादी चार से छह लाख के बीच मानी जाती है और इन्हें अलकायदा तथा इससे जुड़े संगठन निशाना बनाते रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, December 25, 2013, 18:12

comments powered by Disqus