अमेरिका में चेन से बंधा मिला लड़का, गले में टंगा था मरा मुर्गा

अमेरिका में चेन से बंधा मिला लड़का, गले में टंगा था मरा मुर्गा

वाशिंगटन : अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी राज्य कैरोलिना में एक घर के बरामदे में चेन से बंधा 11 साल का एक लड़का पाया गया जिसके गले में मरा हुआ एक मुर्गा भी लटकाया गया था। एक सामाजिक कार्यकर्ता इस लड़के का पालन पोषण कर रही थी। पुलिस ने कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लड़का बरामदे में अकेला था और कांप रहा था, उसके टखने से चेन बंधी हुई थी। शेरिफ ऐडी कैथी ने घटना को ‘‘स्तब्ध’’ करने वाला बताया और कहा कि इसकी पूरी जांच होगी। सामाजिक कार्यकर्ता के घर से कुल पांच बच्चों को बाहर निकाला गया है।

घटनास्थल से डोरियन ली हार्पर (57) को गिरफ्तार किया गया और घर में रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता वांडा सू लारसन (57) के खिलाफ मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि लारसन घटनास्थल पर मौजूद नहीं थी लेकिन उसके खिलाफ बच्चों के साथ र्दुव्य वहार में शामिल होने का आरोप है।

इस दंपति ने 8, 9, 13 और 14 साल के चार बच्चों को गोद लिया था और 11 साल के इस लड़के का भी कथित पालन पोषण कर रहे थे। बयान में कहा गया कि दोनों आरोपियों पर ‘जानबूझकर बच्चे को प्रताड़ित करने -- गंभीर चोट पहुंचाने, गलत तरीके से बंधक बनाने और जानवरों के साथ क्रूरता (घर के कुछ पालतू जानवरों की खराब हालत को देखकर) का मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, November 17, 2013, 09:14

comments powered by Disqus