नाइजीरियाई छात्राओं की खोज में मदद करेगा ब्रिटिश विमान

नाइजीरियाई छात्राओं की खोज में मदद करेगा ब्रिटिश विमान

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने नाइजीरिया से अगवा 200 से अधिक स्कूली छात्राओं का पता लगाने के लिए नाइजीरिया को नाइजीरिया को हवाई सर्वेक्षण करने वाले एक विमान और एक सैन्य टीम मुहैया की पेशकश की है। कैमरन ने बुधवार को संसद में कहा कि ब्रिटेन ने नाइजीरिया को आगे हवाई सर्वेक्षण के लिए विमान और नाइजीरिया सेना की मदद के लिए सैन्य टीम की पेशकश की है।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने नाइजीरिया के साथ आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाया है और मानवाधिकार के मुद्दे पर अगर यह सही प्रक्रिया के साथ काम करना चाहता है, तो ब्रिटेन इसमें भी उसका साथ देगा।

नाइजीरिया के बोर्नो राज्य से चिबोक समुदाय की 200 से अधिक लड़कियों को अप्रैल महीने में अगवा कर लिया गया था। आतंकवादी संगठन बोको हराम ने घटना की जिम्मेदारी ली थी। उसने लड़कियों को बेच डालने की धमकी दी है, क्योंकि लड़कियां शिक्षा हासिल कर रही थीं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, May 15, 2014, 13:23

comments powered by Disqus