Last Updated: Friday, November 15, 2013, 21:36
लंदन : ब्रिटिश भारतीय अभिनेता पॉल भट्टाचार्य के दिवालिया घोषित होने के बाद खुदकुशी कर लेने की पुष्टि हुई है।
एक तहकीकात में इसका खुलासा हुआ है कि 53 वर्षीय भट्टाचार्य ने खुदकुशी की है। उन्हें आखिरी बार बीते 10 जुलाई को लंदन में रॉयल कोर्ट थियेटर से निकलते देखा गया था।
इसके दो दिन बाद उनका शव ईस्ट ससेक्स से बरामद किया गया था। उन्होंने जेम्स बांड श्रृंखला की फिल्म ‘कैसिनो रॉयल’ में अहम भूमिका निभाई थी। (एजेंसी)
First Published: Friday, November 15, 2013, 21:36