परमाणु संयंत्रों के लिए पाकिस्तान को कर्ज देगा चीन

परमाणु संयंत्रों के लिए पाकिस्तान को कर्ज देगा चीन

इस्लामाबाद : वित्तीय संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान को उसके दो परमाणु संयंत्रों के लिए चीन 6. 5 अरब डॉलर का कर्ज देने के लिए राजी हो गया है। ये दोनों संयंत्र कराची में लगाए जा रहे हैं। चीन ने द्विपक्षीय असैन्य परमाणु सहयोग मजबूत करने की कोशिशों के तहत यह कदम उठाया है।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कल हुई कैबिनेट की एक विशेष बैठक के दौरान बताया कि चीन के 2 और के 3 परमाणु संयंत्रों के लिए रियायती दर पर कर्ज मुहैया करा रहा है। इनकी संयुक्त रूप से बिजली उत्पादन की क्षमता 2, 117 मेगावाट है। इन कजरें की अदायगी 10 से 20 साल की अवधि में की जाएगी।

बिजली परियोजनाओं के लिए और कर्ज हासिल करने के लिए चीन के साथ वार्ता जारी है। पाकिस्तान के साथ चीन के परमाणु कारोबार और सहयोग ने भारत तथा पश्चिमी देशों में चिंता पैदा की है। उनका मानना है कि नये संयंत्र लगने से पाकिस्तान के पुराने परमाणु रिएक्टर हथियारों के लिए यूरेनियम पैदा करने के लिए स्वतंत्र हो जाएंगे। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 2, 2014, 23:46

comments powered by Disqus