चीन में आतंक निरोधी अभियान में 29 गिरफ्तार

चीन में आतंक निरोधी अभियान में 29 गिरफ्तार

बीजिंग : लगातार कई हमलों के मद्देनजर चीन के उत्तर पश्चिम जिनजियांग क्षेत्र में आतंक निरोधी अभियान में 29 और लोगों को आज गिरफ्तार किया गया। इन हमलों के पीछे मुस्लिम चरमपंथियों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

अक्तूबर के बाद से जिनजियांग और दो अन्य शहरों में आम नागरिकों पर हमले के पीछे आतंकियों को दोषी ठहराया गया है। कम्युनिस्ट पार्टी नेता और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के लिए यह बड़ी सुरक्षा चुनौती साबित हुआ है।

जिनजियांग की राजधानी उरूमकी में 22 मई के हमले के बाद यह अभियान शुरू किया गया। हमले में 39 लोग मारे गए थे। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर चार संदिग्ध मारे गए थे और पांचवें को पकड़ लिया गया था। इससे पहले के तीन अन्य हमले के पीछे चरमपंथी उईगुर का हाथ बताया गया था। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 5, 2014, 13:56

comments powered by Disqus