विवादित जल क्षेत्र में घुसे चीन के जहाज: जापान

विवादित जल क्षेत्र में घुसे चीन के जहाज: जापान

टोक्यो : जापानी तटरक्षक बल ने बताया कि चीन के तीन जहाजों ने पूर्वी चीन सागर में टोक्यो नियंत्रित द्वीपों से परे विवादित जलक्षेत्र में आज प्रवेश किया।

उसने बताया कि चीन की सरकारी पोतों ने सुबह नौ बजे सेनकाकू द्वीप के परे 12 नॉटिकल मील समुद्री सीमा में प्रवेश किया और दो घंटे बाद वे वहां से गए। चीन इस द्वीप को डायोयस नाम से पुकारता है।

जापान ने सितंबर 2012 में कुछ द्वीपों का राष्ट्रीयकरण किया था जिसके बाद से चीनी पोतों एवं विमानों ने नियमित पूर्वी चीन सागर में प्रवेश किया है।

इस मामले पर उस समय नवंबर में संघर्ष की आशंका बढ गई थी जब चीन ने पूर्वी चीन सागर पर वायु रक्षा पहचान क्षेत्र स्थापित कर दिया था। (एजेंसी)

First Published: Saturday, April 12, 2014, 15:48

comments powered by Disqus