Last Updated: Monday, November 18, 2013, 17:38
मॉस्को : दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली बंदूक, एके-47 असॉल्ट राइफल, के निर्माता 94 वर्षीय मिखाइल क्लाशनिकोव को अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी, आरआईए नोवोस्ती की खबर के अनुसार क्लाशनिकोव को कल साईबेरियाई शहर इज्हेवस्क के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब इदमरशिया गणराज्य के स्टेट कार्डियोलॉजी सेंटर में उनका इलाज चल रहा है।
इदमरशिया के स्वास्थ्य मंत्री व्लादिमीर मुजलोव ने कहा, ‘‘उन्हें जल्द से जल्द वापस उनके पैरों पर खड़ा करने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। मिखाइल को जैसा इलाज चाहिए, उन्हें आज वैसा इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।’’ मिखाइल के बेटे विक्टर क्लाशनिकोव ने बताया कि 10 नवंबर से उनकी तबीयत खराब होनी शुरू हो गयी।
विक्टर ने कहा, ‘‘घबराने की बात नहीं है। उनका सही तरह से इलाज किया जा रहा है।’’ मिखाइल पिछले कुछ समय से बुढ़ापे से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे हैं। (एजेंसी)
First Published: Monday, November 18, 2013, 17:38