मिस्र की क्रांति की तीसरी वषर्गांठ पर हुई हिंसा, 29 की मौत

मिस्र की क्रांति की तीसरी वषर्गांठ पर हुई हिंसा, 29 की मौत

मिस्र की क्रांति की तीसरी वषर्गांठ पर हुई हिंसा, 29 की मौतकाहिरा : मिस्र साल 2011 की ऐतिहासिक क्रांति की तीसरी वषर्गांठ पर आज हुई झड़पों और विस्फोट में 29 लोगों की मौत हो गई। दूसरी ओर आतंकवादी हमलों के डर के बावजूद हजारों की संख्या में लोग इस अवसर पर सड़कों पर उतरे।

अधिकारियों ने बताया कि आज की हिंसा में 29 लोग मारे गए हैं। जनवरी, 2011 की क्रांति के समय तानाशाह हुस्नी मुबारक को सत्ता छोड़नी पड़ी थी। पुलिस द्वारा सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों को भगाने के क्रम में कई लोग घायल भी हो गए।

तख्ता पलट के जरिए सत्ता से बेदखल किए गए इस्लामवादी राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के समर्थकों और सरकार विरोधी कार्यकर्ताओं को हटाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हवा में गोलियां चलायीं।
(एजेंसी)

First Published: Sunday, January 26, 2014, 09:32

comments powered by Disqus