लीबिया में मिस्र के अपहृत राजनायिक रिहा

लीबिया में मिस्र के अपहृत राजनायिक रिहा

त्रिपोली: लीबिया में मिस्र के पांच अपहृत राजनायिकों को रविवार को रिहा कर दिया गया। उनका दो दिन पहले त्रिपोली से अपहरण कर लिया गया था। एक अपहर्ता ने अल अरबिया टेलीविजन को फोन पर बताया कि उन्होंने मिस्र के राजनायिकों की रिहाई के बदले में वहां के अधिकारियों के साथ सौदा किया है।

अपहर्ता ने बताया कि राजनायिकों को आंतरिक मंत्रालय भेज दिया गया है। हम अपने पड़ोसियों विशेषकर मिस्र के साथ किसी तरह की समस्या नहीं चाहते। हमने सिर्फ अबु अबीदा अल-जावी की रिहाई चाहते हैं। लीबिया सरकार ने इस खबर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मिस्र के सरकारी वेबसाइट अहराम आनलाइन के मुताबिक, अल-जावी आपरेशन रूम ऑफ लीबियन रिवोल्यूशनरी संस्था का नेता है। उसे शुक्रवार को मिस्र की पुलिस ने भूमध्यसागरीय शहर अलेक्जेंड्रिया से गिरफ्तार किया था। उस पर अक्टूबर महीने में लीबिया के प्रधानमंत्री अली जेदान के अपहरण किए जाने का आरोप है। लीबिया की सर्वोच्च वैधानिक संस्था जनरल नेशनल कांग्रेस ने शुक्रवार शाम अल-जावी की तत्काल रिहाई की मांग की थी। (एजेंसी)

First Published: Monday, January 27, 2014, 00:04

comments powered by Disqus