Last Updated: Saturday, November 2, 2013, 17:31
टोक्यो : क्षेत्रीय विवाद से जूझ रहे जापान और रूस ने अप्रत्याशित सुरक्षा बातचीत की और शनिवार को दोनों देशों के विदेश एवं रक्षा मंत्री आतंकवाद एवं समुद्री लूटपाट के खिलाफ संघर्ष में सहयोग पर सहमत हुए।
जापान के विदेश मंत्री फूमियो किशिदा और रक्षा मंत्री इत्सूनोरी ओनोडेरा ने टोक्यो में सरकार के अतिथिगृह में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव एवं रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू से बातचीत की।
यह दोनों देशों के बीच पहली राजनयिक-रक्षा वार्ता है। दोनों के बीच जापान के उत्तर में और रूस के सुदूर पूर्व में द्वीपों की संप्रभुता को लेकर विवाद है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 2, 2013, 17:31