Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 17:37
कोलंबो : मछुआरों से जुड़े मुद्दे पर विचार विमर्श के लिए भारत और श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल 12 मई को प्रस्तावित वार्ता में शामिल होंगे। मत्स्य मंत्रालय के प्रवक्ता नरेंद्र राजपक्षे ने कहा कि आंध्र प्रदेश में पांच नौकाओं के साथ करीब 24 श्रीलंकाई मछुआरों की गिरफ्तारी वार्ता में बाधा नहीं डालेगी।
उन्होंने वार्ता योजना के अनुसार 12 मई को ही होगी और हम प्रतिनिधिमंडल के आने का इंतजार करेंगे। राजपक्षे ने कहा कि श्रीलंकाई मत्स्य मंत्रालय ने गिरफ्तार मछुआरों की रिहाई के लिए चेन्नई स्थित श्रीलंकाई मिशन के जरिये कूटनीतिक रास्ते खोले हैं।
उन्होंने कहा, ‘आंध्र प्रदेश में प्रक्रिया ज्यादा सख्त हैं।’ मार्च के मध्य में वार्ता नहीं हो पाई थी क्योंकि तमिलनाडु सरकार ने श्रीलंका द्वारा भारतीय मछुआरों को हिरासत में लेने का विरोध किया था।
तमिलनाडु सरकार ने वार्ता शुरू करने से पहले सभी भारतीय मछुआरों की रिहाई की मांग की थी। श्रीलंका ने जनवरी में चेन्नई में हुई वार्ता में समझौता होने के बावजूद 160 से अधिक मछुआरों को गिरफ्तार किया था। (एजेंसी)
First Published: Saturday, May 10, 2014, 17:37