अफगानिस्तान में बाढ़ से 80 से ज्यादा लोगों की मौत

अफगानिस्तान में बाढ़ से 80 से ज्यादा लोगों की मौत

अफगानिस्तान में बाढ़ से 80 से ज्यादा लोगों की मौत  मजार-ए-शरीफ (अफगानिस्तान) : उत्तर अफगानिस्तान में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आने से 80 से ज्यादा लोगों की जान चली गयी तथा बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए हैं। हेलीकॉप्टर इस क्षेत्र में फंसे ग्रामीणों को ढूढ़ने में जुटे हैं।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार जोजजान प्रांत में 43, फरयाब प्रांत में 33 तथा सार-ए-पुल प्रांत में छह लोगों की जान चली गयी। गांवों में पानी भर गया और खेत डूब गए। लोग अपनी जान बचाने के लिए कच्चे मकानों के छप्परों पर ठहरे हुए हैं।

जोजवान के प्रांतीय पुलिस प्रमुख फकीर मोहम्मद जोजजानी ने कहा, ‘‘हम 43 शव निकाल पाए हैं। बचाव हेलीकॉप्टरों ने 200 लोगों को बाहर निकाला है लेकिन अब भी बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के छप्परों पर आसरा लिए हुए हैं और कुछ लापता भी हैं।’’ फरयाब प्रांत के गवर्नर मोहम्मद बात्साह ने कहा, ‘‘हमें 33 लोगों की मरने की पुष्टि हुई है और 2152 मकान ध्वस्त हो गए हैं। कई जिले प्रभावित हुए हैं।’’

उन्होंने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी है। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 25, 2014, 23:12

comments powered by Disqus