मलेशिया आतंकवादी साजिश में एक और गिरफ्तारी

मलेशिया आतंकवादी साजिश में एक और गिरफ्तारी

क्वालालंपुर : मलेशिया पुलिस ने मलेशिया और अन्य देशों में हमले की साजिश रचने के आरोप में आज एक महिला को गिरफ्तार किया जिसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 10 हो गयी।

गृहमंत्री अहमद जाहिद हमीदी ने बताया कि यह महिला उन दस संदिग्धों में शामिल हैं जिन्हें मलेशिया और उदारवादी मुस्लिम देशों में बम हमले की साजिश रचने के आरोप में हिरासत में लिया गया। अन्य नौ कल गिरफ्तार किए गए थे। इन सभी में एक विधवा भी शामिल है।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, उसे आज सुबह क्वालालंपुर के आसपास के क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। हम अन्य सदस्यों का पता लगाने और उनकी पहचान करने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि संदिग्ध देश के विभिन्न स्थानों से पकड़े गए। उनकी उम्र 25-56 साल के बीच है।
(एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 29, 2014, 19:04

comments powered by Disqus