Last Updated: Wednesday, May 7, 2014, 20:20
बीजिंग : भारत ने आज चीन के सबसे बड़े महानगर शंघाई में भारतीय कलाकारों के शास्त्रीय नृत्य के साथ ही इस पड़ोसी देश में अपने सबसे बड़े महोत्सव ‘ग्लिम्प्सेज ऑफ इंडिया’ का उद्घाटन किया जो सालभर चलेगा।
ईयर ऑफ फ्रेंडली एक्सचेंजेज के तत्वाधान में इस महोत्सव का आयोजन किया गया है। शंघाई में भव्य आयोजन में आज चेन्नई के कलाक्षेत्र नृत्य दल ने भरतनाट्यम और कथकली नृत्य प्रस्तुत किए। महोत्सव तिब्बत की प्रांतीय राजधानी ल्हासा समेत शीर्ष 12 शहरों में आयोजित किया जाएगा।
कल शंघाई में एक और प्रदर्शन के बाद नृत्यदल बीजिंग जाएगा। वहां वह दो कार्यक्रम देगा। यह महोत्सव दोनों देशों के बीच दशकों की दुश्मनी के बाद संबंधों में आए सुधार की पृष्ठभूमि में आयोजित किया गया है। दोनों देशों के बीच 1962 की लड़ाई के बाद दुश्मनी थी। संभावना है कि चीन अपनी समृद्ध संस्कृति के प्रदर्शन के लिए भारत में ऐसा ही आयोजन करेगा। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, May 7, 2014, 20:20