सरकारी विरोधी प्रदर्शनकारियों पर बंदूकधारियों ने गोली चलाई : पुलिस

सरकारी विरोधी प्रदर्शनकारियों पर बंदूकधारियों ने गोली चलाई : पुलिस

सरकारी विरोधी प्रदर्शनकारियों पर बंदूकधारियों ने गोली चलाई : पुलिसबैंकाक : यहां सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की रैली में अज्ञात बंदूकधारियों के गोलियां चलाने से कुछ प्रदर्शनकारी घायल हो गये जिससे तनाव पैदा हो गया। बैंकाक के अधिकारियों ने बताया कि कार्यवाहक सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिये प्रदर्शनकारियों की पूरा शहर बंद कर प्रदर्शन करने की योजना थी।

थाइलैंड इस समय गहरे राजनीतिक संकट से गुजर रहा है जिसके कारण संसद भंग कर दी गई है। प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को बर्खास्त करने की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री की वजह से थाइलैंड की राजनीति में उनके भाई थाकसिन का प्रभाव है।

सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की मांग है कि यिंगलक शीघ्र प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दें और दो फरवरी को होने वाले मध्यावधि चुनाव रोके जायें।

थाई पुलिस ने एएफपी को बताया कि आज सुबह राजधानी में रैली के मुख्य स्थान पर अज्ञात बंदूकधारियों के दो अलग अलग हमलों में एक प्रदर्शनकारी गंभीर रप से घायल हो गया। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 11, 2014, 14:30

comments powered by Disqus