बर्फीली हवाओं से जम गया US, हजारों उडानें रद्द, पारा शून्य से 51 डिग्री नीचे!

बर्फीली हवाओं से जम गया US, हजारों उडानें रद्द, पारा शून्य से 51 डिग्री नीचे!

बर्फीली हवाओं से जम गया US, हजारों उडानें रद्द, पारा शून्य से 51 डिग्री नीचे!ज़ी मीडिया ब्यूरो
न्यूयॉर्क : बर्फीली हवाओं के कारण अमेरिका में ठंड का कहर रोज व रोज बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी वजह से हजारों उडानें रद्द कर दी गई हैं और तमाम स्कूल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए गए हैं। खबर है कि बर्फबारी और सर्दी की वजह से अमेरिका में 20 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में मंगलवार को पारा शून्य से 51 डिग्री नीचे तक गिरने की संभावना जताई की गई है। यह कड़ाके की ठंड आर्कटिक क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवा की वजह से है।

अमेरिका में पिछले दो दशकों के दौरान कल (सोमवार) सबसे कम तापमान होने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मिनिसोटा में तापमान शून्य से 40 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया, जो आर्कटिक की खाड़ी में स्थित कनाडा के न्यूनतम तापमान शून्य से 35 डिग्री सेल्सियस नीचे से भी कम है।

अमेरिका के पूर्वोत्तर भाग में भी शीतलहर और बर्फबारी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य तथा उत्तरी अमेरिका में तापमान शून्य से 51 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया है। यहां लोगों को घरों से निकलने से पहले कई तरह के ऐहतियात बरतने पड़ रहे हैं। डेट्राएट तथा शिकागो में भारी बर्फबारी से बर्फ की कई इंच मोटी परत जम गई है। मौसम विभाग ने बताया कि अमेरिका के पूर्वोत्तर भाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

शिकागो समेत कई प्रांतों में स्कूल बंद हैं। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कयुमो ने आपात स्थिति घोषित कर दी है। उन्होंने कहा कि भीषण ठंड के कारण पश्चिमी न्यूयॉर्क के कुछ हिस्से बंद कर दिए गए हैं। पूरे देश में ठंड के कारण अब तक 20 लोगों के मरने की खबर है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईंधन के जम जाने के कारण शिकागो के ओ हारे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से आधे से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। शिकागो का तापमान दोपहर बाद शून्य से 24 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। विमानों में ईंधन भरना संभव नहीं हो पाने की वजह से उड़ानें रद्द की जा रही हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार खराब मौसम के कारण अब तक चार हजार 392 उडानें रद्द कर दी गई हैं और तीन हजार 577 उड़ानें देरी से हैं। व्राउनविले, टेक्सास और मध्य फ्लोरिडा में आने वाले दिनों में और सर्दी पड़ने की आशंका है।

First Published: Tuesday, January 7, 2014, 12:42

comments powered by Disqus