Last Updated: Monday, December 16, 2013, 09:38
लंदन: भारत के महान कलाकार एम एफ हुसैन द्वारा दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की महात्मा गांधी के साथ बनाई गयी दुर्लभ पेन्टिंग को आने वाली पीढ़ियों के लिए उम्मीद का संचार करने वाला एक संदेश कहा गया है।
लंदन में रहने वाले फिल्म निर्माता अकबर आसिफ ने कहा कि यह पेन्टिंग हमारी अगली पीढ़ियों के लिए है। एक उत्कृष्ट कलाकृति के साथ-साथ यह हुसैन साहब का आने वाली पीढ़ियों के लिए उम्मीद और प्रेरणा का संदेश है। दक्षिण-अफ्रीका के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सल मंडेला को आज उनके गांव क्यूनु में अंतिम विदाई दी गयी। (एजेंसी)
First Published: Monday, December 16, 2013, 09:38