जब दुबई के आसमान से गिरने लगे मानव शरीर के अवशेष!

जब दुबई के आसमान से गिरने लगे मानव शरीर के अवशेष!

जब दुबई के आसमान से गिरने लगे मानव शरीर के अवशेष!ज़ी मीडिया ब्यूरो

दुबई: दुबई में एक अजीब वाकया उस वक्त पेश आया जब आसमान से मानव शरीर के अवशेषों की बारिश होने लगी। दुबई के जेद्दाह में लाल समुद्र के पास कुछ लोगों ने अचानक आसमान से शव के टुकड़े गिरते हुए देखे। जिस जगह पर यह घटना हुई, वह जगह अब्दुल अजीज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से कुछ ही दूर पर स्थित है।

जैसे ही लाश के टुकड़े गिरने की खबर मिली, छानबीन शुरू कर दी गई। साथ ही लाश के टुकड़े बरामद कर सील कर दिये गये। छानबीन में पुलिस ने मानव की लाश के कुछ टुकड़े मौके पर बरामद किये। स्थानीय लोगों के मुताबिक लाश के टुकड़े आसमान से गिरे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि लाश के टुकड़े किसी विमान के कैरेज में फंसे हुए व्यक्ति के हों। इस घटना के बाद पुलिस ने नजदीकी एयरपोर्ट पर उतरने वाली व उड़ान भरने वाले जहाजों की जांच के लिये सूचना दे दी। लेकिन यह अब तक साफ नहीं हो पाया है कि यह हुआ कैसे।

First Published: Monday, January 6, 2014, 20:48

comments powered by Disqus