Last Updated: Friday, December 20, 2013, 08:24

जुबा : सरकारी बलों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले दक्षिण सूडान के विद्रोहियों ने आज शांति वार्ता का प्रस्ताव खारिज कर दिया जिससे देश में गृह युद्ध की आशंका प्रबल हो गई। सेना के प्रवक्ता फिलिप एगुइर ने कहा कि भगोड़े पूर्व उपराष्ट्रपति रीक माछर से जुड़े लड़ाकों ने कल बोर शहर पर कब्जा कर लिया और पूर्वी प्रांत जांगलेइ में संघर्ष जारी है।
राष्ट्रपति साल्वा कीर ने कहा कि वह वार्ता के लिए तैयार हैं लेकिन माछर ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। (एजेंसी)
First Published: Friday, December 20, 2013, 08:24