Last Updated: Tuesday, January 14, 2014, 08:44
कोलंबो : श्रीलंकाई अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने भारत द्वारा 20 श्रीलंकाई मछुआरों को रिहा किये जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम करने का संकेत देते हुए 52 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। श्रीलंकाई के मत्स्य पालन मंत्रालय के प्रवक्ता नरेंद्र राजपक्षे ने कहा कि मछुआरों और उनकी नौकाओं को आज छोड़ दिया गया।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि मत्स्य पालन मंत्री रजिता सेनारत्ने बुद्धवार को भारत यात्रा पर जाएंगे और दोनों देशों द्वारा बंधक बनाये गये मछुआरों के विषय पर आगे की बातचीत करेंगे। श्रीलंका में 283 भारतीय मछुआरे और 89 ट्रॉलर हिरासत में हैं वहीं भारत में 181 श्रीलंकाई मछुआरे और 34 ट्रॉलर बंद हैं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 14, 2014, 08:44