भारत का मंगलयान मिशन बड़ी उपलब्धि: चीनी विशेषज्ञ

भारत का मंगलयान मिशन बड़ी उपलब्धि: चीनी विशेषज्ञ

बीजिंग : चीन के विशेषज्ञों ने भारत की मंगलयान मिशन के जरिए अंतरिक्ष जगत में ऊंची छलांग की सराहना करते हुए कहा है कि इसका सफल प्रक्षेपण एक बड़ी उपलब्धि है।

‘चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंस’ के दक्षिण एशियाई मामलों के विशेषज्ञ ये हैलिन ने कहा कि भारत द्वारा मंगलयान के प्रक्षेपण को बड़ी उपलब्धि कहा जा सकता है और भारत इसके लिए पूरी दुनिया से सराहना का हकदार है। ये ने सरकारी समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ से कहा, ‘चीन की तरह भारत के भी अंतरिक्ष से जुड़े अपने सपने हैं। मंगलयान के सफल प्रक्षेपण से ज्ञान के लिए मानवीय दौड़ और हमारे जीवन में बदलाव में मदद मिलेगी।’

चीन के आधिकारिक समाचार पत्रों ने मंगलयान मिशन से जुड़ी खबरों को प्रथम पृष्ठ पर जगह दी है। उनका ध्यान इस बात पर है कि भारत ने मंगल मिशन को लेकर चीन पर बढ़त हासिल कर ली है। ‘चाइनीज एकैडमी ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी’ के शोधकर्ता पांग झिआवो ने कहा कि भारत के इस मौजूदा मिशन का परिणाम अभी देखना होगा, हालांकि इसका प्रक्षेपण सफल रहा है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, November 7, 2013, 12:28

comments powered by Disqus