द. सूडान में भारतीय बटालियन को बहादुरी पुरस्कार

द. सूडान में भारतीय बटालियन को बहादुरी पुरस्कार

संयुक्त राष्ट्र : दक्षिण सूडान में तैनात भारतीय शांति रक्षक बटालियन को अत्यंत मुश्किल परिस्थितियों में काम करते हुए साहस और समर्पण दिखाने के लिए पुरस्कृत किया गया है। भारतीय बटालियन को दक्षिण सूडान के जोंगलेई प्रांत में काम करने के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

दक्षिण सूडान में संयुक्त मिशन बल के कमांडर देलाली जानसन साक्यी ने राजधानी बोर में कहा, बटालियन द्वारा दिखाई गई दृढता के बगैर वांछित तरीके से मिशन के आदेशों को लागू करना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि मैं विपरीत परिस्थितियों में बेजोड़ साहस का परिचय देने के लिए समूह की प्रशंसा करता हूं।

संयुक्त राष्ट्र जनसूचना इकाई विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, साक्यी ने कहा कि भारतीय बटालियन को पांच मार्च को कर्तव्यों में साहस और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। (एजेंसी)

First Published: Monday, March 10, 2014, 23:43

comments powered by Disqus