भारतीय जोड़ा स्वीमिंग पूल में कूदा, गंभीर रूप से घायल

भारतीय जोड़ा स्वीमिंग पूल में कूदा, गंभीर रूप से घायल

मेलबोर्न : एक दर्दनाक घटना में ऑस्ट्रेलिया में एक आईटी छात्र और छात्रा एक तरणताल में कूदने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जोड़ा तरणताल में कूदने के दौरान संभवत: सिर के बल जाकर गिरा। विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय युवती संभवत: अपने प्रेमी को डूबने से बचाने के लिए तरणताल में कूदी थी। दोनों एक स्थानीय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।

दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया आया यह जोड़ा प्रेस्टोन इलाके में रह रहा था। इन दोनों को तरणताल में बेहोश पड़े पाया गया। युवती तरणताल में पेट के बल तैरती हुई बेहोश मिली जबकि उसका मित्र 22 वर्षीय युवक ताल की सतह में मिला। उसे दिल का दौरा पड़ा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जस्टिन गोल्डस्मिथ ने बताया कि पुरूष के माथे पर एक छोटा सा निशान है लेकिन दोनों के ही कहीं और कोई घाव नहीं है। उन्होंने कहा, ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि यह घटना कैसे हुई। हम जांच कर रहे हैं। युवती ने पूरे कपड़े पहने हुए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया, क्या वह सांस्कृतिक कारणों से पूरे कपड़े पहने हुए थी, या केवल ताल के बाहर खड़ी थी और पानी में नहीं जाना चाहती थी... या वह अपने पुरूष साथी को बचाने के लिए पानी में कूदी.. ये सब अभी केवल अटकलें हैं। हमें कुछ नहीं पता और इसीलिए हम प्रत्यक्षदर्शियों से आगे आने की अपील कर रहे हैं। परिवार के लोग भारत और आस्ट्रेलिया के अन्य भागों से यहां पहुंच रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 3, 2014, 18:14

comments powered by Disqus